जी हां, पूर्णिया में गोकुल सिंह ठाकुर बारी प्रांगण में प्रत्येक रविवार को डॉ पी के ठाकुर के द्वारा मरीजों को निःशुल्क देखा जा रहा है, मरीजों को फीस नहीं लगता है।
मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है, कई मरीज पूर्णिया क्षेत्र से बाहर के भी आ रहे हैं। वे काफी खुश हैं, फ्री सेवा, वह भी एमबीबीएस डॉक्टर के द्वारा, लगातार देना, वाकई में काबिले तारीफ है। यह मुफ्त सेवा ऊर्जावान संस्था के द्वारा किया जा रहा है, इस संस्था के अध्यक्ष रोहित यादव काफी सक्रिय है, वे सामाजिक सेवा से काफी जुड़े हुए व्यक्ति हैं।
मरीजों को देखने का समय 10:00 से 12:00 बजे दिन में।
स्थान- गोकुल सिंह ठाकुर बारी प्रांगण पूर्णिया।
जो भी मरीज फ्री सेवा लेना चाहते हैं ,वह निश्चिंत होकर ,रविवार को गोकुल सिंह ठाकुर बारी प्रांगण में ,उपस्थित होकर अपने इलाज करवाएं, यह कहना है संस्था के अध्यक्ष रोहित यादव जी का।