रोहित यादव की कलम से , केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामविलास पासवान जी का आज देहांत हो गया।
यह बहुत ही दुखद समाचार है। एक ऐसा राजनेता जिसने अपनी पूरी जिंदगी दलित – पीड़ित जनता और सामाजिक न्याय की राजनीति को समर्पित कर दी, देश ने उसे आज खो दिया है। रामविलास पासवान देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, जिन्होंने दलित -पीड़ित जनता और हासियो पर रहे लोगों के लिए, अपना पूरा जीवन लगा दिया, वे जिस भी विभाग में रहे उनकी नीतियों के केंद्र में दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित व उनका विकास उनकी प्राथमिकता रही। यह साधारण बात नहीं है कि हाजीपुर ने उन्हें कई बार लोकसभा में चुनकर भेजा।
उनकी जीवनी देश के आजादी के बाद के इतिहास का एक जीवंत दस्तावेज भी।