*राजद नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांगा समर्थन* रोहित यादव की कलम से,
पूर्णिया: राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के निर्देश पर राजद महानगर के प्रधान महासचिव अंजनी कुमार साह एवं राजद के जिला महासचिव रामप्रवेश पोद्दार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के लालगंज, मिल्की, कवैया एवं हरदा में जनसंपर्क अभियान चलाकर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए ग्रामीणों से समर्थन मांगा। राजद महानगर के प्रधान महासचिव अंजनी कुमार साह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचार, अफसरशाही, लूट-खसोट चरम सीमा पर है। राज्य में भुखमरी, गरीबी आसमान छू रही है। इसलिए अबकी बार बिहार में सत्ता परिवर्तन के खिलाफ एकजुटता के साथ वोट करना है और बिहार में युवा नेतृत्व की तेजस्वी यादव की सरकार बनानी है। इस मौके पर बबलू जायसवाल, लालगंज के पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र यादव, प्रदीप साह, दरोगी साह, सईदुर रहमान, मो मारूफ हुसैन, आरिफ हुसैन, मो गोरेलाल, गुलाम सरवर, मो जहांगीर, मो जहांगीर आलम, मो मंजूर आलम, मो मोजिम्मल राई, मो अफरोज आलम, ललन यादव, कुन्दन यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में श्री तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।