जी हां, आज आप डिजिटल युग का आगाज के रूप में देख सकते हैं ,क्योंकि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली का शुभारंभ कर बिहार जन संवाद रैली को संबोधित किया, जिसमें लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम आदमियों ने उनके संवाद को गौर से सुना।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जन संवाद रैली जनता को कोरोना के विरुद्ध जंग में जोड़ने और उनके हौसले बुलंद करने की रैली है।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी स्वागत किया है, जिनके अनोखा पहल पर बिहार के लाखों लोग , सोशल डिस्टेंशन का पालन करते हुए, इस जन संवाद को सुना।
वहीं अररिया जिला के बथनाहा के कोशी कॉलोनी में भाजपा की टीम के द्वारा ,अमित शाह के द्वारा किए गए जनसंवाद वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर ,सोशल डिस्टेंशन का पालन करते हुए अमित शाह के द्वारा किए गए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए गए जन संवाद को गौर से सुना।
जिसमें मुख्य रुप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निहाल डालमिया, एवं उप मुख्य पार्षद मोती खान के साथ- साथ कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।