नरपतगंज प्रखंड के अंतर्गत चल रहे क्वॉरेंटाइन सेंटर पर अररिया के डीआरडीओ अनिल कुमार साह एवं फारबिसगंज डी सी एल आर मोहम्मद यूनुस अंसारी , शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उत्कर्मित मध्य विद्यालय, बढेपारा नरपतगंज स्कूल पहुंच कर , गहन जांच किए। जांच में किसी तरह का कोई गरबड़ी नहीं पाया गया। आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ेपारा से 20 प्रवासी मजदूरों को सम्मानजनक पूर्वक विदाई देकर साथ में शपथ पत्र में साइन करा कर, उन्हें विदा किया गया ।विदाई के रूप में डिग्निटी किट के साथ – साथ मास्क पहनने के लिए, सोशल डिस्टेंशन का पालन करने के लिए, खासतौर से फोकस किया गया, खासकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढेपारा के प्रधानाध्यापिका के साथ- साथ सहयोगी शिक्षक का काफी योगदान रहा है।
डिग्निटी कीट में जैसै- लूंगी, गंजी, गमछा, मच्छरदानी, दरी, थाली, गिलास ,बाल्टी ,कटोरी ,कपड़ा धोने वाला साबुन ,शरीर में लगाने वाला साबुन, तेल, आईना, कंघी सहित कई और सामग्री प्रदान किया गया।
फारबिसगंज डीसीएलआर मोहम्मद यूनुस अंसारी ने हिंदुस्तान न्यूज़ लाइव को बताया कि पांच क्वॉरेंटाइन सेंटर का उन्होंने आज औचक निरीक्षण किया, जहां पर सही सब कुछ सही ढंग से चल रहा है।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़े पारा नरपतगंज में कुल 57 प्रवासी मजदूर अलग-अलग राज्यों से शिरकत किए हैं जिसमें नोएडा ,पंजाब ,जम्मू ,बेंगलुरु ,हरियाणा ,दिल्ली तथा गाजियाबाद से आए हुए हैं। आज 20 मजदूरों को विदाई करने के बाद कुल मिलाकर 37 मजदूर स्कूल में रह गए हैं।
हिंदुस्तान न्यूज़ लाइव, उपस्थित मजदूरों से पूछा कि उन्हें किस चीज का दिक्कत है, उनका जवाब आया, सर यहां सब कुछ सही से चल रहा है ,समय पर खाना मिलता है और किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं है।