Search
Close this search box.

विश्व कराटे प्रतियोगिता में कटिहार जिला के वसीम राजा ने दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

वशीम रजा ने कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

 

पिछले दिनों 7 से 10 नवम्बर तक खेले गए विश्व कराटे चैंपियनशिप में कटिहार बिहार के वसीम रजा ने भारत को दिलाये दो पदक जिसमे ,1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक शामिल है।

विश्व कराटे प्रतियोगिता 2024 की मेज़बानी भारत ने गोवा में किया | इस विश्व कराटे प्रतियोगिता में विश्व के 22 देशों के लगभग 3000 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया |
जिसमे 2 दिन सीनियर वर्ग एवं 2 दिन जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं I
कटिहार, बिहार के, वसीम रजा ने *कुमिते हैवी वेट वर्ग* में स्वर्ण एवं काता वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर न सिर्फ अपने राज्य का नाम बल्कि भारत का नाम रौशन किया I
एक वार्तालाप में वसीम ने बताया की राष्ट्रीय ध्वज को अपने कंधे पर लगा कर भारत के लिए पदक लेना उनके लिए एक स्वर्णिम छन था I वसीम रजा की भिड़ंत साउथ अफ्रीका और पुर्तगाल जैसे देशों से हुइ थी I जिसमे वसीम रजा के खेल की काफी सराहना की गयी ।
इस पुरे खेल का आयोजन विश्व की कराटे संस्था ऍफ़0 एस0 के0 ए0 वर्ल्ड ने की I टूर्नामेंट के डायरेक्टर जोस चागस पुर्तगाल /
वर्ल्ड ग्रांडमास्टर केविन फुनाकोशी थे I
इस प्रतियोगिता में विश्व के नामी-गिरामी अतिथि के तौर पर *साउथ अफ्रीका के, ग्रैंड मास्टर एरिक गोवेन्डर एवं यूक्रेन के ग्रैंड मास्टर एनटोलिये नौमेंको , सऊदी अरब से नजिह शिहाबी , इटली से अलेस्साँद्रो कज़्ज़ानि, श्रीलंका मनोज उन्नेंटेना, युoकेo से देबि एस्टेबेन, उज़्बेकिस्तान – मुज़फ्फर मिर्जामुतोव , यु एस ए से  शाहिद साज़्येद , कज़ाकस्तान से मीरामगुल  इत्यादि प्रमुख थे।

इस टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए टी0एम्0ए0ए0 भारत के संचालक टाइगर नसीम खान एवं बिहार स्टेट चीफ ऑफ कराटे सह सचिव अररिया जिला कराटे एसोसिएशन अररिया के रेंशी एडवोकेट शमसाद अंसारी ने इसे देश की उपलब्धि बताई I  साथ ही वसीम रजा को ढ़ेर सारी  शुभकामनाएं देते हुए आगे भी भारत के लिए पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया |

Leave a Comment

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool