छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी तिथि से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत का मुख्य व्रत 7 नवंबर 2024, गुरुवार यानी आज है। 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होगा। मान्यता है कि छठ व्रत संतान की खुशहाली व तरक्की की कामना के साथ रखा जाता है।
पूजा उषाकाल अर्घ्य का समय- छठ पूजा का उषाकाल अर्घ्य समय 8 नवंबर 2024, शुक्रवार को सूर्योदय के समय पर दिया जाएगा। उषाकाल अर्घ्य का समय सुबह 06 बजकर 38 बजे दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगे और व्रत का पारण करेंगे।
